ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E... Haryana Budget Session 2026: संपन्न हुआ हरियाणा का बजट सत्र, सीएम सैनी ने गिनाई उपलब्धियां; विपक्ष क... Hooch Tragedy Case: जहरीली शराब कांड में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, जेल नेटवर्क से जुड़ा ह... बृजेंद्र सिंह का सियासी 'सद्भाव' या भविष्य का दांव? पहले अपनों पर तंज, अब बचाव; जानें हरियाणा राजनीत... Myanmar Tragedy Reunion: 11 साल बाद माँ-बच्चों का भावुक मिलन, म्यांमार हिंसा में अलग हुआ था परिवार; ... पानीपत में 'मौत' की बारिश! ऑटो पकड़ने की जल्दी में रेलवे ट्रैक पर कटा युवक; रोंगटे खड़े कर देने वाला ह... Sonipat Police Action: पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग, 5 लाख रुपये मांगते हुए यूट्यूबर धराया; सोनी... बारिश के बीच 'यमराज' बनी बेकाबू गाय! व्यक्ति को जमीन पर पटककर बेरहमी से कुचला; रूह कंपा देने वाला वी... Student Suicide Case: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुला राज; 2 आरोपियों क...

India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’

भारत और वियतनाम के बीच नई दिल्ली में एक बड़ी मंत्री-स्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भारत के जनजातीय मंत्री जुएल उरांव और वियतनाम के मंत्री दाओ न्गोक डुंग ने की. दोनों देशों का लक्ष्य अपने आदिवासी और जनजातीय समुदायों के विकास के लिए एक-दूसरे के अनुभवों और नीतियों को साझा करना है. पहले सचिव स्तर पर जो खाका तैयार किया गया था, अब उसे मंत्रियों ने मंजूरी देकर सहयोग को और मजबूत कर दिया है. दोनों देश अपने जनजातीय इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे.

बैठक की शुरुआत में दोनों देशों के मंत्रियों ने एक-दूसरे को यादगार तोहफे भेंट किए. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने बताया कि भारत और वियतनाम का रिश्ता भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और पुरानी सभ्यताओं से जुड़ा है. उन्होंने वियतनाम में बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी को मिली अपार सफलता का भी जिक्र किया. भारत ने वियतनाम को अपना एक बेहद महत्वपूर्ण साथी बताया.

इसके साथ ही, ‘भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026’ में वियतनाम की भागीदारी की भी सराहना की. दरअसल, यह पूरी चर्चा प्रधानमंत्री के उस विजन पर आधारित थी, जिसमें विरासत को बचाने और दुनिया भर के देशों के साथ मिलकर तरक्की करने पर जोर दिया गया है.

भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे

भारत और वियतनाम ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे होने पर खुशी जताई और इसे सांस्कृतिक-आपसी रिश्तों के जरिए और मजबूत करने का संकल्प लिया. वियतनाम ने अपने विकास में भारत की मदद की सराहना की और अपने सभी 54 जातीय समूहों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई. दोनों देशों ने खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और जनजातीय समुदायों के कल्याण जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने और एक-दूसरे के अनुभवों का लाभ उठाने पर सहमति जताई.

दोनों देशों ने अपने जनजातीय समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध

भारत और वियतनाम ने मंत्रालयों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ‘सहयोग ज्ञापन’ (MoC) के मसौदे की समीक्षा की, जिसे वियतनाम ने अपनी मंजूरी दे दी है. इसके जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है. इस अवसर पर वियतनाम ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को समझौते पर हस्ताक्षर के लिए वहां आने का न्यौता भी दिया. उरांव ने भारत की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि आपसी विश्वास ही इस साझेदारी की असली ताकत है. दोनों देशों ने अपने जनजातीय समुदायों के सतत विकास के लिए मिलकर काम करने का विश्वास जताया.