ब्रेकिंग
अशोक खरात का 'मायाजाल' बेनकाब! ज्योतिष की आड़ में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; फार्महाउस, बंगला औ... PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे...

Panjab University Firing Case: पीयू गोलीबारी में गैंगस्टर का हाथ, फेसबुक पर पोस्ट डाल स्वीकारी वारदात; पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गत दिन सोपू नेता पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंबीहा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में कहा गया है कि ”जो पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU लॉरेंस खोती के प्रधान जश्न जवंदा के ऊपर गोली चली है, यह हमारे भाई डोनी बल और शगनप्रीत ने चलाई है। इसकी किस्मत अच्छी थी कि बच गया। हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती है। जो भी लॉरेंस SOPU ग्रुप के साथ चलेगा, उसका अंजाम मौत होगा। अंत में लिखा रेस्ट इन पीस सिद्धू मूसेवाला। पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चोरी की एक्टिवा पर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक जोड़े की बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि आरोपी जोड़े की बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार होने से पहले एक मंदिर भी गए थे। वह  मंदिर परिसर में जूते पहनकर आ गए थे जिसका विरोध करने पर उन्होंने पुजारी पर पिस्टल तान दी थी और धमकियां देकर फरार हो गए थे। वहीं इस घटना के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी पाई जा रही है और सुरक्षों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

PunjabKesari