ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

Punjab Weather Update: पंजाब के 7 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 21 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अपने शहर का हाल

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं अगले 3 घंटों के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च से अगले तीन दिन मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है। राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच पहुंच गया है। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार, अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है कि दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई थी, लेकिन सोमवार को मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।