ब्रेकिंग
Palwal Encounter News: पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चंडीगढ़ में कार लूटने वाले पंजाब के... GMC Election Voting News: गुजरात में निकाय चुनावों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, 13 अक्टू... Maharashtra Police Action: ठाणे के होटल में पुलिस की दबिश, देह व्यापार के चंगुल से टीवी अभिनेत्री को... Umesh Yadav Ranji Debut: दो साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटे उमेश यादव, पंजाब की जर्सी पहनकर कि... Drishyam 3 Actress Ishita Dutta: 'दृश्यम 3' फेम इशिता दत्ता ने दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान झेली भयंकर... Bangladesh NCP Supports CJP Protest: बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी ने दिल्ली में चल रहे CJP आंदो... FMCG Sector Margin Pressure: कच्चे माल की महंगाई से एफएमसीजी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव, सितंबर तिम... Google Fitbit Edge: गूगल 12 अक्टूबर को पेश करेगा नया फिटनेस ट्रैकर, मेटल बॉडी और लंबी बैटरी की उम्मी... Saharanpur News: शिवालिक की वादियों में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर, नवरात्र पर उमड़े लाखो... Arunachal Pradesh Tourism: उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया अरुणाचल प्रदेश का खूबसूरत वीडियो, स्वि...

Chatra Crime News: चतरा में अवैध शराब की फैक्ट्री सील, भारी मात्रा में स्पिरिट और रैपर बरामद; बिहार में खपाया जा रहा था माल

चतराः पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक ऐसी साजिश को नाकाम किया है जो सैकड़ों लोगों की जान ले सकती थी. वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक घर के भीतर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी. उपायुक्त कीर्तिश्री के कड़े निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने उस फैक्ट्री पर धावा बोलकर न केवल 5 लाख रुपए की नकली शराब बरामद की, बल्कि तीन शातिर तस्करों को भी दबोच लिया. यह शराब झारखंड से बिहार की सीमाओं को पार कर दुगने दामों पर बेची जा रही थी.

तस्कर नकली शराब को ओरिजिनल बताकर मोटा मुनाफा कमाते थेः उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक ने प्रेस कॉंफ्रेंस में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि तस्कर अनिल कुमार यादव के घर में स्प्रिट और केमिकल के जरिए जहरीली शराब तैयार की जा रही थी. चूंकि बिहार में शराब बैन है, इसलिए माफिया इस नकली शराब को ओरिजिनल बताकर वहां दुगने दामों पर खपाते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे.

कच्चा स्प्रिट और बोतलें सील करने वाली मशीन जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद की हैं, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे. मौके से बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है.

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस ने अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरोह के मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव फरार होने में सफल रहे.

उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि चतरा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. यह कार्रवाई नकली शराब माफियाओं की कमर तोड़ने वाली है.