ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रहे जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार सुरक्षा कारणों के चलते ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर अदा की जाएगी. जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंट्स एंड जकात ने बुधवार को इसकी घोषणा की है. UAE की सुरक्षा अथॉरिटी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है.

UAE में इस साल ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाएगी. दुबई और शारजाह समेत पूरे यूएई में खुले ईदगाहों या बाहरी मैदानों में नमाज नहीं होगी. लोगों को मस्जिद में जल्दी आने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. बुधवार को इस बारे में दुबई और शारजाह समेत पूरे यूएई में मस्जिदों और लोकल अथॉरिटी ने ऐलान शुरू कर दिया है. अथॉरिटी ने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

अथॉरिटी ने नमाजियों से की अपील

अथॉरिटी अधिकारियों ने नमाजियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए समय से पहले पहुंचें. साथ ही कहा कि ईदगाह और मस्जिदों से बाहर नमाज पढ़ने से बचें. बताया जा रहा है कि सार्वजनिक सड़कों या खुले स्थानों पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं, और उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि ईरान के ड्रोन हमलों से बचने के लिए यूएई ने ये फैसला लिया है.

UAE में दिखा चांद तो 19 मार्च को होगी ईद

UAE की चांद देखने वाली समिति बुधवार यानी आज 29वें रोजे पर चांद देखेगी. 18 मार्च को आसमान में शव्वाल के चांद को देखने की कोशिश की जाएगी. अगर चांद दिखाई दे जाता है तो ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार यानी 19 मार्च को मनाया जाएगा. अगर चांद दिखाई नहीं देता है तो रमजान के पूरे 30 रोजे होंगे और ई शुक्रवार (20 मार्च) को होगी.

भारत में 20 मार्च को हो सकती है ईद

अगर खाड़ी देशों में 18 मार्च को शव्वाल का चांद दिख जाता है तो वहां 19 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में भारत में भी 20 मार्च को ईद मनाई जा सकती है. दरअसल, खाड़ी देशों के एक दिन बाद भारत में अक्सर ईद का त्योहार मनाया जाता रहा है. अगर खाड़ी देशों में 20 मार्च को ईद होगी तो भारत में ये त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा. वैसे खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस साल रमजान के पूरे 30 दिन चलने की संभावना है.