ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ...

दुमका में मौत का तांडव! हाइवा ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्से में ग्रामीणों ने NH 114-A पर लगाया लंबा जाम

दुमकाः अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाने अपने घर जा रहे दो युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा ने सीधी टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए एनएच 114A भी कर दिया.

देवघर से पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला जा रहे थे दोनों

दरअसल देवघर में रहकर कबाड़ी खरीदने और बर्तन वगैरह सामानों की फेरी करने वाले हारून शेख और बाबुल अली शेख सोमवार को एक ही बाइक से अपने घर बीरभूम जिला के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बेलडंगा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे. रास्ते में दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के समीप विपरीत दिशा से स्टोन चिप्स लोड कर आ रहे एक हाईवा ने उनकी बाइक को सीधे ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हारून शेख और बाबुल अली के जिस्म के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई.

दरअसल उनकी पहचान उनके अन्य साथियों ने की वे भी बाइक से ही अपने-अपने घर ईद पर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

लोगों ने किया सड़क जाम

इस दुर्घटना की जानकारी पाकर शिकारीपाड़ा सीओ कपिलदेव ठाकुर और थाना प्रभारी अमित लकड़ा जैसे ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क जाम कर दिया. लोगों का कहना है कि आये दिन सड़क दुर्घटना होती है पर प्रशासन किसी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाता. इससे लगातार लोगों की बेवजह जान जा रही है. साथ ही वे मृतकों के लिए मुआवजा की भी मांग करने लगे, इधर प्रशासन ने हाइवा को पकड़ लिया.

उचित आश्वासन के बाद हटा जाम

काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को सीओ और थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर शांत किया. सीओ कपिलदेव ठाकुर ने बताया कि हमने यह आश्वस्त किया है कि दुर्घटना रोकने के लिए अब जो भी मालवाहक वाहन शिकारीपाड़ा बाजार के पास पहुंचेगा उसे अपनी गति अत्यंत धीमी करनी होगी. चालक का सहयोगी (खलासी) वाहन से उतरकर गाड़ी के आगे आगे चलेगा ताकि हादसे पर अंकुश लगे. साथ ही हाईवा ने दोनों युवकों को ठोकर मारी है, उससे इंश्योरेंस वगैरह का क्लेम भी परिजनों को दिलाने में प्रशासन सहयोग करेगा.