ब्रेकिंग
अशोक खरात का 'मायाजाल' बेनकाब! ज्योतिष की आड़ में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; फार्महाउस, बंगला औ... PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे...

पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। पंजाब के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वहीं गत रात से पंजाब में कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाह द्वारा आज यानि 15 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है। पंजाब में 20 मार्च तक मौसम ऐसा रहने की ही संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, बरनाला, संगरूर और कपूरथला में आज ओले गिरने के साथ-साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके साथ ही अन्य कई जिलों में तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं  17 मार्च से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी।