ब्रेकिंग
Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का 'संग्राम', पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां... Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना 'काल', 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन ... नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; 'वर्ल्ड क्लास' बनाने के ... बंगाल चुनाव के लिए ममता का 'मास्टरस्ट्रोक'! घर बैठे मिलेगा इलाज और 'लक्ष्मी भंडार' में बड़ा इजाफा; ट... Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा... Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत... Eid 2026 Fashion: सारा अर्जुन के 'यलीना' लुक से लें ईद के लिए इंस्पिरेशन, कजरारी आंखें और कश्मीरी झु... बदरी-केदार में 'विशेष पूजा' अब महंगी! श्रीमद भागवत कथा के लिए देने होंगे 1 लाख, महाभोग का भी बढ़ा रेट... अशोक खरात का 'मायाजाल' बेनकाब! ज्योतिष की आड़ में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; फार्महाउस, बंगला औ... PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प...

जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया

जालंधर : जालंधर वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शहर की सड़कों पर बहुत जल्द 97 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। यह जानकारी मेयर विनीत धीर ने दी। वहीं इसके साथ साथ 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन प्रस्तावों पर 16 मार्च को बैठक बुलाई गई है। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, बेहतर और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत कंपनी बाग और लम्मा पिंड चौक में बस वर्कशॉप और डिपो बनाए जाएंगे। कंपनी बाग में इस परियोजना को लेकर खुदाई और सफाई जैसे प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिए गए हैं।

इसके अलावा नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को भी आधुनिक बनाने की योजना बना रहा है। इसके तहत दो साल के लिए लगभग 9.54 करोड़ रुपये की लागत से दो रोड-स्वीपिंग मशीनें तैनात की जाएंगी, जिससे शहर की सड़कों की नियमित मैकेनिकल सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी।