ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...

MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में इस बार संतरे की फसल ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है. पिछले कई वर्षों से बाजार में कम कीमत के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन इस बार बाजार में संतरे के दाम 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. हालांकि उत्पादन कम होने के कारण किसानों को उतना फायदा नहीं मिल पा रहा, जितनी उम्मीद थी.

आगर मालवा जिले में संतरे की खेती बड़ै पैमाने पर की जाती है. बीते कई वर्षों से किसानों को संतरे का भाव मात्र 25 से 30 रुपये किलो तक ही मिल रहा था, जिससे लागत भी मुश्किल से निकल पाती थी. लेकिन इस बार बाजार में संतरे के दाम बढ़कर 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं.व्यापारियों के अनुसार इस बार बेमौसम बारिश, ज्यादा गर्मी और गर्मी के जल्दी शुरू होने के कारण संतरे की फसल जल्दी पक गई और उत्पादन भी कम हुआ. वहीं रमजान और होली जैसे त्योहारों के कारण बाजार में संतरे की मांग बढ़ गई, जिससे भाव में तेजी देखने को मिल रही है.

मजदूरों ने जताई चिंता

जिले के कई स्थानों पर संतरे की मंडियां लगी हुई हैं, जहां से संतरे देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देशों में भी भेजे जा रहे हैं. संतरे के सीजन में हर साल महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में मजदूर यहां पहुंचते हैं, जो खेतों से संतरे इकट्ठा कर मंडियों में उनकी ग्रेडिंग और पैकिंग का काम करते हैं. हालांकि इस बार संतरे की फसल जल्दी पकने और सीजन जल्दी खत्म होने के कारण मजदूरों को भी काम कम मिल रहा है, जहां आमतौर पर यह काम करीब तीन महीने तक चलता था, वहीं इस बार मजदूरी का काम करीब डेढ़ महीने में ही सिमट गया है.

कीमतें बढ़ने से किसानों को राहत

कुल मिलाकर इस बार संतरे के बढ़े हुए दामों ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन कम उत्पादन और जल्दी खत्म हुए सीजन ने फायदा सीमित कर दिया. अब किसानों को उम्मीद है कि आने वाले सीजन में बेहतर उत्पादन के साथ उन्हें और अच्छा मुनाफा मिल सकेगा. जिले के कई स्थानों पर संतरे की मंडियां लगी हुई हैं, जहां से संतरे देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देशों में भी भेजे जा रहे हैं. संतरे के सीजन में हर साल महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में मजदूर यहां पहुंचते हैं, जो खेतों से संतरे इकट्ठा कर मंडियों में उनकी ग्रेडिंग और पैकिंग का काम करते हैं.