ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...

Food Poisoning in Wedding: शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में किया कैंप; जानें क्या थी बीमारी की असली वजह

पलामूः जिला में सतबरवा थाना क्षेत्र के बोहिता के पोखराटोला में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं. सभी लोगों को उल्टी एवं दस्त की शिकायत है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तीन से चार एंबुलेंस को तैनात किया गया है.

इस घटना से बीमार ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा जा रहा है. पलामू के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को डायरिया हुआ है, मौके पर एंबुलेंस को भेजा गया है और वह खुद मौके के लिए रवाना हो गये हैं. सभी के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है एवं उनका इलाज किया जा रहा है. सिविल सर्जन के अनुसार 50 से अधिक लोग बीमार हुए हैं.

दरअसल पोखराटोला के हरिशंकर नामक व्यक्ति के घर में शादी समारोह चल रहा था. इसी शादी समारोह में लोगों ने पूड़ी-बुंदिया और सब्जी खाई थी. शादी समारोह में खाना खाने के बाद धीरे-धीरे कर लोग बीमार होना शुरू हो गए थे. शादी समारोह में खाने वाले 50 से अधिक लोग बीमार हो गए है.

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सब्जी में कुछ गिरने की बात बताई जा रही है, आशंका ये भी जता रहे हैं कि शायद इसी वजह से लोग बीमार हुए हैं. बीमार सभी व्यक्ति का गांव के स्कूल में कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासन टीम के द्वारा भी राहत एवं बचाव का कार्य शुरू हुआ है.