ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...

Durg LPG Crisis News: दुर्ग में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से मची खलबली, प्रशासन का बड़ा बयान; जानें क्यों हो रही है कन्फ्यूजन?

दुर्ग: जिले में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनती नजर आ रही है. जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में घरेलू गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है. इसके बावजूद कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है. उपभोक्ता उमाशंकर का कहना है कि गैस एजेंसियों में सर्वर की समस्या और बुकिंग में देरी के कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

पहले जल्दी डिलीवरी मिलती थी

कुछ लोगों ने बताया कि 10 से 15 दिनों तक इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर घर तक नहीं पहुंच पा रहा है. पहले जहां बुकिंग के दो से तीन दिनों के भीतर डिलीवरी हो जाती थी, वहीं अब देरी होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. उपभोक्ता उमाशंकर ने बताया कि फिलहाल सिलेंडर की सप्लाई बंद नहीं हुई है और समय के अनुसार मिल भी रहा है, लेकिन पहले की तुलना में डिलीवरी में देरी जरूर हो रही है. उनका कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात या युद्ध जैसी स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो आने वाले समय में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

कलेक्टर ने ली बैठक

इधर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों और गैस डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर जिले में गैस की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. जिले में उज्ज्वला योजना सहित करीब 4 लाख गैस कनेक्शन हैं और रोजाना लगभग 9,750 सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है.

जिले में घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कालाबाजारी जैसी स्थिति भी पैदा न हो.– कलेक्टर अभिजीत सिंह

घबराने की जरूरत नहीं

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सप्लाई और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए. साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है. जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी बाकी है, वे जल्द गैस एजेंसी जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें. किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-233-3555 पर संपर्क कर सकते हैं.