ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

बॉर्डर पर BSF का ‘ऑपरेशन क्लीन’! घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी तस्कर ढेर; जवानों की फायरिंग से दहला सरहद पार का इलाका

पट्टी: पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन की तस्करी की घटनाओं में लगातार तेजी आ रही है। गत रात खेमकरण के बॉर्डर इलाके में सीमा चौंकियां कालिया और नूरवाला के बीच बी.एस.एफ. की 42 बटालियन के जवानों ने सरहद पार कर कंटीली तार के पास आकर हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक अनजान पाकिस्तानी घुसपैठिए तस्कर को ढेर कर दिया। मौके से उसके शव के पास से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान कुछ और पाकिस्तानी तस्कर बॉर्डर पार करके वापस भाग गए। फिलहाल संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज करके शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी के मुर्दाघर में रखवा दिया है। बी.एस.एफ. और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके के पास एक पाकिस्तानी युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक बॉर्डर पर ड्रोन की मूवमेंट भी काफी बढ़ गई है और पाकिस्तानी तस्कर अक्सर गेहूं की फसल की कटाई से पहले ज्यादा से ज्यादा हेरोइन की स्मगलिंग करने की कोशिश करते हैं।