ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

Sahibganj Road Accident: साहिबगंज में बाइक हादसे का शिकार, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; ओवरस्पीडिंग बनी काल!

साहिबगंज: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभापुर डेरा के समीप बीती रात एनएच-80 पर सड़क दुर्घटना हुई. जिससे मौके पर ही बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई. मृतक शोभनपुर भट्ठा और तालबन्ना मोहल्ला के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर भट्टा निवासी देवानंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र बादल कुमार यादव और तालबन्ना मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव का 23 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार यादव मोटरसाइकिल से महादेवगंज शादी समारोह में जा रहा था.

वाहन की तेज रोशनी बनी हादसे का कारण

जनकारी के अनुसार शोभापुर डेरा के समीप सामने से आ रहे बड़े वाहन के हेडलाइट की रोशनी से बाइक सवार अचंभित हो गए थे. जिसके कारण मोटरसाइकिल एनएच-80 के किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराया. जिसके कारण दोनों युवक की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल और नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवक को सदर अस्पताल भेज दिया. जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया.

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक बादल के आक्रोशित परिजनों और लोगों ने एनएच-80 को जाम कर दिया है. हालांकि मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश कुमार पांडेय ने जाम स्थल पर लोगों को समझा बुझा कर शांत करवा दिया. जिसके बाद एनएच-80 पर वाहनों का परिचालन प्रारंभ हो सका. वहीं दोनों युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा है.