ब्रेकिंग
नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ... बरेली में सनसनी: धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने की खुदकुशी! मरने से पहले बनाया 32 मिनट का वीडियो, ख... स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे! बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार गाड़ी; बाल-ब... जाटावाला में 'मिडनाइट' स्ट्राइक! CIA ने घेरा वन माफिया का अड्डा; 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बराम...

होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के भोपाल में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक होटल के कमरे में पत्नी ने अपने ही पति पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है. घायल युवक की पहचान गोपाल नगर निवासी 30 वर्षीय ललित राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ललित पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करता है. उसकी पहचान खंडवा की युवती से फेसबुक के जरिए हुई थी. युवती शाजापुर जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे.

पति को जेल भी जाना पड़ा

जब ललित ने शादी करने से इनकार कर दिया था, तब युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. इस केस के चलते ललित को जेल भी जाना पड़ा था. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली गई. हालांकि शादी के बाद भी उनके रिश्ते में तनाव बना रहा.

पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे. ललित भोपाल में रहता था, जबकि पत्नी शाजापुर में नौकरी कर रही थी. दोनों के बीच साथ रहने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. शनिवार को पत्नी ललित से मिलने भोपाल आई थी. ललित ने उसे आनंद नगर स्थित कोमल पैलेस होटल में ठहराया था. देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

ब्लेड से किया हमला

रविवार सुबह करीब सात बजे जब ललित नींद से जागा, तभी कथित तौर पर गुस्से में पत्नी ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में उसके हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं. जान बचाने के लिए ललित बाथरूम में छिप गया, लेकिन आरोपी पत्नी वहां भी पहुंच गई और उसके सिर पर कांच का ग्लास फेंककर मार दिया. किसी तरह ललित वहां से निकलकर अस्पताल पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में पत्नी होटल के कमरे में बैठकर शराब और सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में वह डंडे से ललित को मारते हुए नजर आ रही है.

पिपलानी थाना क्षेत्र की एसीपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि ललित अपनी पत्नी को घर नहीं ले जाता था और जब भी वह भोपाल आती थी तो उसे होटल में ही ठहराता था. इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. पुलिस के मुताबिक, ललित ने पहले से ही होटल के कमरे में हिडन कैमरे लगा रखे थे, जिनमें यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.