ब्रेकिंग
नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा 'अलर्ट'; क्या अब कभी... MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवा... दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा 'CCTV फुटेज' दे... Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आ... ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मच... Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के 'प्रोजेक्ट चीत... उज्जैन में साध्वी का 'महा-साजिश' फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ... होटल के बंद कमरे में 'खूनी खेल'! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईव... Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण... भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले 'प्रेग्नेंट' बताया, फिर निकला ट्यूमर; इल...

Punjab Assembly Session 2026: प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा, अवैध खनन और नशे के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर किया तीखा हमला

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में ‘आप’ सरकार को नशे, माइनिंग और गैंगस्टरवाद के मुद्दों पर घेरने के बाद कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया और विधानसभा के बाहर आकर सरकार पर तीखा हमला बोला।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि माइनिंग से 20 हजार करोड़ रुपए की आमदनी चार साल में बढ़कर 80 हजार करोड़ होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार को कुल मिलाकर सिर्फ 1200 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को अब तक डी.ए. नहीं दिया गया और न ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की गई है।

बाजवा ने कहा कि पंजाब की जिन महिलाओं के लिफाफे में आम आदमी पार्टी सरकार ने 60 हजार रुपए देने का वादा किया था, उन्हें केवल 9 हजार रुपए देकर ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा जोमैटो की डिलीवरी की तरह घर-घर पहुंच रहा है। सरकार सदन के अंदर इन मुद्दों का कोई जवाब नहीं दे सकी। बाजवा ने आगे कहा कि पंजाब की हालत ऐसी हो गई है कि लोग कह रहे हैं कि अगर उन्हें कुछ और नहीं मिलता तो कम से कम हथियार का लाइसेंस ही मिल जाए। राज्य में रोजाना हत्याएं हो रही हैं। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप से जुड़े तीन सरपंचों की हत्या हो चुकी है और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।