ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट

जालंधर: शहर और हाईवे पर स्थित कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों में यह भी असमंजस बनी हुई है कि पेट्रोल की सप्लाई खत्म हो गई है या जानबूझकर नहीं दिया जा रहा।

बता दें कि इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ जंग छेड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें तेजी से फैल रही थी। इन खबरों में कहा जा रहा था कि समुद्र के रास्ते भारत सहित कई देशों में आने वाले कच्चे तेल के जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं।

इसी के चलते लोगों में यह डर फैल गया था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है या उनके दाम बढ़ सकते हैं। इसके बाद कई लोग एक साथ पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई।