ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...

कानपुर में ‘धर्म’ पर संग्राम! रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाते दिखे महंत? वायरल वीडियो के बाद भड़की भीड़ ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मंदिर की महंत की सरेराह पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. दरअसल, महंत पर आरोप है कि उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है. मंदिर के महंत होने बावजूद उन्होंने मीट की दुकान पर मीट खाया जिसका वीडियो और फोटो भी सामने आई हैं. फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया. वहीं महंत को देख लोग उन पर टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने महंत को छुड़ाकर किसी तरह से उनकी जान बचाई.

कानपुर में सनातन धर्म के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले महंत की बीच सड़क जमकर पिटाई हो गई. महंत की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, कुछ दिन पहले कानपुर के इंदिरा नगर थाना कल्याणपुर क्षेत्र की एक चर्चित मीट की दुकान में मीट खाते हुए महंत का फोटो वायरल हुआ था. जिसके बाद कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के भक्ति आहत थे.

क्या है मामला?

वीडियो में दिख रहे कानपुर के भूतेश्वर मंदिर के महंत पूजा पाठ में पूरा दखल रखने वाले श्री प्रशांत गिरी जी महाराज उर्फ गोलू महाराज है. आरती समिति के प्रमुख के मीट खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें कई दिनों से तलाश रहे थे. आज जब यह सड़क पर दिखे तो उनके साथ लोगों ने जमकर मारपीट की. इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी मीट खाते हुए फोटो वायरल होने पर लोगों ने कई सवाल उठाए थे. इसके बाद, सनातन धर्म को मानने वाले भगवान भूतेश्वर मंदिर के भक्त बेहद नाराज थे. आज भक्तों की नाराजगी इस कदर निकली कि महंत को सड़क पर पकड़ जमकर पीटा. रावतपुर पुलिस ने महंत को भीड़ से निकाल कर उनकी जान बचाई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महंत की जमकर हुई पिटाई

फिलहाल रावतपुर थाना पुलिस पूरे प्रकरण में महंत के साथ हुई पिटाई के मामले में महंत की ओर से मिलने वाली तहरीर का इंतजार कर रही है. वहीं दूसरी ओर मंदिर के आरती प्रमुख गोलू महाराज उर्फ प्रशांत गिरी जी कि इस हरकत से भक्तों में बेहद गुस्सा और नाराजगी है.