ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...

UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार कार; बाल-बाल बचे सवार

उन्नाव में गूगल मैप के भरोसे सफर करना एक बार फिर कार सवारों के लिए मुसीबत बन गया. मैप के बताए रास्ते पर चलते हुए कार सवार संकरे और कच्चे रास्ते में पहुंच गया. वापस लौटने के दौरान कार नहर के पास नाले में लटक गई. हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए.

जानकारी के अनुसार कानपुर के नौबस्ता निवासी संदीप कुमार और सुनील कुमार अपने साथियों के साथ बारा सगवर थाना क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. गांव का रास्ता नहीं पता होने के कारण उन्होंने गूगल मैप में लोकेशन डालकर उसी के अनुसार सफर शुरू किया.

कच्चे रास्ते पर पहुंची कार

बताया जा रहा है कि मैप के अनुसार उनकी लोकेशन लाल कुआं से करीब एक किलोमीटर दूर दिख रही थी. इसी आधार पर वह आनंदी मंदिर से रुझेई मार्ग की ओर मुड़ गए. कुछ दूरी तक जाने के बाद रास्ता कच्चा हो गया और आगे जाकर केवल पैदल जाने लायक संकरा रास्ता रह गया, जहां से कार का निकलना संभव नहीं था.

गाड़ी बैक करते समय नाले में फंसी

जब कार सवारों को एहसास हुआ कि आगे रास्ता नहीं है, तो उन्होंने गाड़ी वापस मोड़ने की कोशिश की. इसी दौरान बीघापुर से रुझेई जाने वाले रास्ते के पास शारदा नहर के नाले के किनारे कार बैक करते समय फिसल गई और नाले में लटक गई.

राहगीरों ने सुरक्षित निकाला

घटना के दौरान आसपास मौजूद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में सुबह क्रेन से कार को बाहर निकाला गया. यह पहली बार नहीं है जब गूगल मैप की वजह से लोग गलत या खतरनाक रास्तों पर पहुंच गए हों. ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर शॉर्टकट दिखाने के कारण मैप ऐसे रास्तों पर ले जाता है जो वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं होते.