ब्रेकिंग
MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवा... दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा 'CCTV फुटेज' दे... Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आ... ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मच... Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के 'प्रोजेक्ट चीत... उज्जैन में साध्वी का 'महा-साजिश' फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ... होटल के बंद कमरे में 'खूनी खेल'! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईव... Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण... भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले 'प्रेग्नेंट' बताया, फिर निकला ट्यूमर; इल... Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा...

मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं

मुरैना: सबलगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 2 दोस्तों की जिंदगी छीन ली. पहाड़ी पासौन गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही सबलगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, खोज जारी

ये भीषण हादसा पहाड़ी पासौन गांव के पास हुआ, जिससे इलाके में शोक का माहौल है. मृतक के चाचा बनवारी लाल जाटव ने बताया, “केलारस के नेपरी गांव निवासी दीपक जाटव अपने दोस्त संजय कुशवाह के साथ बाइक से सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव में अपनी ससुराल गया था. देर रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों युवक बाइक से अपने घर के लिए निकले थे. रास्ते में जब वे पहाड़ी पासौन गांव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.”

हादसे में मौके पर ही दोनों युवकों की हुई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने हादसा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. इस मामले को लेकर सबलगढ़ थाना के एएसआई रामबाबू निबोरिया ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.” वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.