ब्रेकिंग
खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- 'ये हादसा नहीं, हत्या ह... Women's Day 2026: सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे, लेकिन देवघर के 'सखी वन स्टॉप सेंटर' की हालत बदहाल, कैसे... दुमका न्यूज़: जापानी इंजीनियर्स ने तैयार किया अत्याधुनिक तारामंडल, जल्द दुमका वासियों को मिलेगी बड़ी... खूंटी में खूनी जमीन विवाद! तिमड़ा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता की मौके पर मौत, 19 साल का बेटा अस... Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना, 9 मार्च के लिए तेज हवा और ... पाकुड़ में सनसनी: संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी... बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस का 'झारखंड प्लान'! 21 दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ममता के गढ... महंगा हुआ गैस सिलेंडर, झारखंड में सियासी उबाल! JMM-कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, तो BJP ने किया करारा ... पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! एक अफवाह और पंपों पर उमड़ पड़ी भारी भीड़, जानें क्या है हकीक... बलौदाबाजार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! प्लेसमेंट कैंप में 180 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- ‘अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू’, काशी से रायबरेली तक गूंजेगा गऊ रक्षा का नारा

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. शनिवार सुबह वाराणसी के विद्या मठ से समर शंख फूंककर उन्होंने गऊ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध का औपचारिक आगाज किया. ये यात्रा न केवल धार्मिक है, बल्कि इसके राजनीतिक निहितार्थ भी गहरे हैं.

शंकराचार्य के अभियान की शुरुआत भक्ति और संकल्प के साथ हुई. सुबह 8:30 बजे उन्होंने विद्या मठ की गौशाला में गऊ पूजन किया. इसके बाद वे चिंतामणि गणेश के दरबार पहुंचे, जहां 15 मिनट की विशेष पूजा अर्चना कर यात्रा की अनुमति मांगी. संकट मोचन मंदिर में बजरंग बाण का पाठ करने के बाद, सुबह 9:30 बजे उनका काफिला लंका और बाबतपुर के रास्ते जौनपुर के लिए रवाना हो गया.

काफी दिलचस्प है यात्रा का रूट

इस यात्रा का रूट काफी दिलचस्प है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से शुरू हुई यह यात्रा अपने प्रथम रात्रि विश्राम के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेगी. शंकराचार्य के साथ उनके प्रमुख शिष्य मुकुंदानंद सहित 50 परिकरों का दल और 25 गाड़ियों का बड़ा काफिला चल रहा है.

इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?

मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य भावुक और आक्रामक नजर आए. उन्होंने कहा, “ये देश का दुर्भाग्य है कि आज हमें गऊ रक्षा के लिए धर्मयुद्ध करना पड़ रहा है. अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू. इस अभियान को ‘जिंदा हिंदू लखनऊ चलो’ का टैगलाइन दिया गया है, जो सीधे तौर पर सोई हुई जनता और सत्ता को जगाने का आह्वान है.

आज जौनपुर और सुल्तानपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य रायबरेली पहुंचेंगे. अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि इस अभियान को जनता और राजनीतिक दलों का कितना समर्थन मिलता है.