ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...

खौफनाक मंजर! नशे में चूर ड्राइवर ने घर को बनाया कब्रिस्तान, स्कोर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने मौके पर तोड़ा दम

पलामू: शराब के नशे में एक ड्राइवर ने स्कॉर्पियो को घर में घुसा दिया. इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबकि घर को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो के ड्राइवर को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव की है.

इलाज के दौरान महिला की मौत

स्कॉर्पियो सवार लोग पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. सभी तरहसी के इलाके में जा रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. इस दुर्घटना में घर के अंदर मौजूद 70 वर्षीय पाचो कुंअर नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया. जहां देर रात इलाज के क्रम में पाचो कुंअर की मौत हो गई.

हिरासत में स्कॉर्पियो ड्राइवर

तरहसी के थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि स्कॉर्पियो घर में घुस गई थी. जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले में आगे की छानबीन और कार्रवाई की जा रही है. मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. बता दें कि बुजुर्ग महिला घर के अंदर सो रही थी. इसी क्रम में स्कॉर्पियो घुस गई थी. पाचो कुंअर का घर कच्चा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे हैं.