ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! 3 दिन में रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई बेकाबू; जानें अब निवेश करें या गिरावट का इंतजार?

इन दिनों अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने दुनियाभर के शेयर और कमोडिटी बाजारों की धड़कनें तेज कर दी हैं. युद्ध की इस आहट के बीच निवेशकों ने अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर उसी पुराने और भरोसेमंद ठिकाने का रुख किया है, जिसे ‘सेफ-हेवन’ यानी सोना कहा जाता है. इसी का नतीजा है कि आज, 6 मार्च 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में फिर से जोरदार तेजी देखने को मिली है.

एक ही दिन में पलटी बाजार की चाल

अगर घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें, तो स्थिति काफी हैरान करने वाली है. बीते दिन मामूली गिरावट देखने के बाद आज अचानक बाजार में खरीदारों की बाढ़ सी आ गई. शुक्रवार को MCX पर सोने के भाव में 1302 रुपये की सीधी और बड़ी छलांग देखी गई. इस उछाल के साथ ही 10 ग्राम सोने का भाव 1,60,975.00 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया है. वहीं, अगर बात चांदी की करें तो इसकी रफ्तार सोने से भी तेज नजर आ रही है. चांदी की कीमत 5631.00 रुपये की भारी बढ़त के साथ 2,67,822.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची है.

विदेशी बाजारों में भी मची हलचल

यह तेजी सिर्फ भारतीय बाजारों तक सीमित नहीं है. एशियाई बाजारों के शुरुआती कारोबार और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पीली धातु की चमक और तेज हो गई है. वैश्विक बाजार COMEX पर आज सोने ने 1.16 प्रतिशत की मजबूत छलांग लगाई है और यह 5,137.70 डॉलर प्रति औंस के जादुई आंकड़े को पार कर गया है. चांदी भी इस दौड़ में पीछे नहीं है; इसमें 2.27 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव 84.05 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. विदेशी बाजारों का यह रुख तस्दीक करता है कि दुनिया भर में इस वक्त सोने की डिमांड चरम पर है.

एक दिन पहले मिली थी राहत

सराफा बाजार का यह मौजूदा रुख इसलिए भी ज्यादा हैरान करता है क्योंकि ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को तस्वीर बिल्कुल उलट थी. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, कल सर्राफा बाजार में भारी बिकवाली देखी गई थी. 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,962 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद भाव 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,47,097 रुपये और 18 कैरेट 1,20,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका. सबसे तगड़ा झटका कल चांदी को लगा था, जिसके दाम एक ही दिन में 7,135 रुपये प्रति किलो तक टूट गए थे और भाव 2,64,212 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. कल MCX पर भी सोना 0.15% और चांदी 0.12% गिरकर बंद हुई थी.

क्या अभी निवेश करना सही है?

पिछले चौबीस घंटों में जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतों ने गोते लगाए हैं, उसने आम खरीदारों और गहने बनवाने की सोच रहे परिवारों को भारी असमंजस में डाल दिया है. एक तरफ कल भाव तेजी से गिरे थे, तो आज उतनी ही रफ्तार से ऊपर भाग रहे हैं. इतिहास गवाह है कि जब भी दो देशों के बीच तनाव बढ़ता है, सोने की कीमतें आसमान छूती हैं. लेकिन यह अत्यधिक उतार-चढ़ाव आम निवेशक के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या युद्ध की यह आंच सोने को और महंगा करेगी, या फिर आने वाले दिनों में हालात सामान्य होने पर इसकी चमक फीकी पड़ेगी और कीमतें नीचे आएंगी? जानकारों का मानना है कि फिलहाल बाजार पूरी तरह मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों के रुख पर निर्भर है. अगर जंग तेज होती है तो दाम में तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन हालात सही रहे तो भाव में नरमी जरूर देखने को मिलेगी.