Rang Panchami 2026 Upay: रंग पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगा प्यार और खुशहाली; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rang Panchami Ke Upay: होली के त्योहार का समापन रंग पंचमी के साथ हो जाता है. ये त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी देवताओं की होली मानी जाती है. इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर होली खेलने के लिए आते हैं. ये त्योहार विशेष तौर पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित किया गया है.
रंग पंचमी के दिन पूजा-पाठ आदि का बहुत महत्व सनातन धर्म शास्त्रों में बताया गया है. रंग पंचमी पर श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा का अत्यंत शुभ फल मिलता है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है, तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
रंग पंचमी 2026 कब है?
द्रिक पंचांग के मुताबिक, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर हो रही है. इस तिथि का समापन 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल रंग पंचमी का पर्व 08 मार्च को मनाया जाएगा.
रंग पंचमी के उपाय
- रंग पंचमी के दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा पर गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करें. इसके बाद ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जाप करें. माना जाता है कि श्रीकृष्ण और राधा रानी को गुलाल चढ़ाने से रिश्ते में चल रहा मनमुटाव खत्म होता है और प्यार बढ़ता है.
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीला गुलाल अर्पित करें. इससे घर का क्लेश दूर होता है.
- तांबे के लोटे में शुद्ध जल जलभर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इससे संबंध मजबूत होते हैं.
- रंग पंचमी के दिन अशोक के सात पत्तों पर रोली से अपना और अपने पार्टनर का नाम लिखकर मंदिर में अर्पित कर दें. इससे रिश्ते अच्छे होते हैं.