ब्रेकिंग
Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि... सावधान! महाकाल की नगरी में बड़ी साजिश: होटल की ब्रेड डिश को 'नॉनवेज' बताकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने बेन... इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा... इश्क का खूनी अंत! डिंडोरी में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग; दो दिन तक खाई...

GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही थाना क्षेत्र के दूरस्थ कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. होली के दिन एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. बेटे ने अपनी ही 60 वर्षीय मां को गला दबाकर मार डाला. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

मरवाही के कटरा धनुहार टोला निवासी फुलमतिया बाई (60 वर्ष) के खाते में कुछ समय पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आई थी. उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था. मां के खाते में पैसे आने की खबर बेटे दलवीर को मिली.

पैसे नहीं देने मां की हत्या

दलवीर शराब का आदी है और वह अक्सर अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था. बुधवार को होली के दिन दलवीर शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से पैसे मांगने लगा. लेकिन फुलमतिया बाई ने आवास निर्माण का हवाला देते हुए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर बेटे ने घर में विवाद शुरू कर दिया. झगड़ा बढ़ता देख बहू और पोते ने बीच बचाव किया लेकिन शराब के नशे में धुत दलवीर ने पैसे नहीं देने को लेकर अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई.

मरवाही पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी घर के सदस्यों ने गांव के कोटवार और सरपंच को दी. इसके बाद सूचना मरवाही पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया.

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.आगे की जांच की जा रही है- अविनाश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जीपीएम

मरवाही थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नशे की लत के दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है.