ब्रेकिंग
Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ... हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब 'एक क्लिक' में मिलेगी पूरे प्रदेश की रिपोर्ट, अधिकारियों की ... विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! कुरुक्षेत्र का युवक जेल जाने के बाद भारत डिपोर्ट, कबूतरबाजी के जाल में ... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो बनेंगे 'ऑर्गेनिक हब', शुद्ध खान-पान के साथ बढ़ेगी डिपो होल्डर... पलवल: थंथरी गांव लूटकांड का पर्दाफाश; एनकाउंटर के बाद यूपी के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार हरियाणा के लाल पायलट अनुज वशिष्ठ शहीद; घर में बजनी थी शहनाइयां, अब तिरंगे में लिपटकर आएगा पार्थिव शर... रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़ Doctor Police Clash Haryana Update: पुलिस और डॉक्टरों की 'जंग' में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था; अस्पता... UPSC रिजल्ट में चमके हरियाणा के एकांश; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM नायब सैनी ने दी बधाई Kidnapping Case Solved: पदक विजेता खिलाड़ी का काला सच! फिरौती के लिए बच्चे का किया अपहरण, पुलिस ने ज...

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

रायपुर: राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन की पूरी प्रक्रिया विधानसभा में हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक लक्ष्मी वर्मा के प्रस्तावक बने.

भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने किया नामांकन

भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा सबसे पहले भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंची, वहां स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की. साथ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के सभी मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. लक्ष्मी वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि छोटे से कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की विचारधारा को लेकर काम करना शुरू किया. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, उनका धन्यवाद करती हूं और उस भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगी.

फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाने पर लक्ष्मी वर्मा

कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम को‌ उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के लिए काम करती आई है. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण काफी समय से लटका हुआ था जिसे प्रधानमंत्री ने लागू किया. जिसकी वजह से आज कांग्रेस को महिला उम्मीदवार बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा.