ब्रेकिंग
हरियाणा के लाल पायलट अनुज वशिष्ठ शहीद; घर में बजनी थी शहनाइयां, अब तिरंगे में लिपटकर आएगा पार्थिव शर... रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़ Doctor Police Clash Haryana Update: पुलिस और डॉक्टरों की 'जंग' में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था; अस्पता... UPSC रिजल्ट में चमके हरियाणा के एकांश; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM नायब सैनी ने दी बधाई Kidnapping Case Solved: पदक विजेता खिलाड़ी का काला सच! फिरौती के लिए बच्चे का किया अपहरण, पुलिस ने ज... Haryana New Tender Policy 2026: हरियाणा में ठेकेदारों की 'मनमानी' खत्म: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, ... पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक मुल्तवी; रविवार को पेश होगा बजट, महिला दिवस पर हो सकते हैं बड... लुधियाना: अवैध निर्माण पर GLADA का बड़ा प्रहार; कई बिल्डिंग्स सील, अवैध कॉलोनाइजरों को गिराने की अंत... पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबल... सनसनीखेज वारदात: तलवारें लेकर सैलून में घुसे 10-15 नकाबपोश युवक, संचालक पर किए ताबड़तोड़ वार; हालत ग...

Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा; जानें पिछले 5 साल का रिकॉर्ड

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी. हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम अभी भी थोड़ा सुहावना रहता है, लेकिन अब मार्च में दोपहर में तेज गर्मी महसूस होने लगी है. आगे तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

37 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर में फिलहाल अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है. यह स्थिति अगले 8 दिनों तक बनी रह सकती है.

अगले 7 से 8 दिनों तक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएं चलेंगी, जिसके कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.”- मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे

रायपुर में 41 डिग्री तक पारा पहुंचने का अनुमान

मार्च के अंतिम सप्ताह तक रायपुर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में तापमान लगभग 33 डिग्री और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में करीब 36 डिग्री दर्ज किया गया है.

पिछले 5 सालों में मार्च के अंत में रायपुर का तापमान जानिए

  • 2021- 41.2°C
  • 2022- 41.6°C
  • 2023- 37.6°C
  • 2024- 40.8°C
  • 2025- 40.8°C

मई-जून में होगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि मई और जून के महीनों में इस साल भी भीषण गर्मी पड़ सकती है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.