ब्रेकिंग
Noida Holi Liquor Sale Record: नोएडा में होली पर टूटा रिकॉर्ड, 3 दिन में गटक गए 45 करोड़ की शराब; 1.... श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! तिरुमाला मंदिर में उगादि पर्व पर VIP ब्रेक दर्शन पर लगी रोक, जानें किन ... Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ... Weather Update Today: पसीने छुड़ाएगी मार्च की धूप! यूपी-राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार, दिल्ली-NCR ... Noida International Airport Status: जेवर एयरपोर्ट का रनवे और टर्मिनल तैयार: DGCA की अंतिम जांच के बा... Nancy Grewal Murder Case: मोनीप्रीत से नैंसी ग्रेवाल बनी यूट्यूबर की हत्या, निहंग सिखों से क्या था व... करिश्मा! 7 दिन बाद सलीम वास्तिक ने खोलीं आंखें: मौत को मात देकर लौटे एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट, लेकिन ... "आजाद भारत या अमेरिका का गुलाम?" रूसी तेल पर मिली 30 दिन की छूट पर कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी सरकार... ईरान की शामत आई! अब यूएई ने खोला तेहरान के खिलाफ मोर्चा, आर्थिक घेराबंदी से हिल जाएगा ईरान का बाजार युद्ध के बीच 'ईश्वरीय' शक्ति की तलाश! व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप का प्रार्थना सभा, ईरान संकट पर ल...

बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम बदनारा में गुरुवार दोपहर अचानक पैरावट (खलिहान में रखे सूखे भूसे) में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पास का एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना करीब दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है.

सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इससे आग और तेज हो गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग आग लगने की घटना का वीडियो बना रहे थे इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट की घटना भी मोबाइल में कैद हो गई.

दो और घरों तक पहुंचीं आग की लपटें

तेज आग की वजह से पास के दो घरों तक भी लपटें पहुंच गई. ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखे. आग और घरों तक न फैल सके इसके लिए गांव के लोगों ने आसपास के मोटर पंप चालू कर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया.

एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी थी, लेकिन उनका कहना है कि करीब एक घंटे बाद भी फायर वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया. इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.

गर्मियों में बढ़ती हैं आगजनी की घटनाएं

बेमेतरा जिले में गर्मियों के दौरान आगजनी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं. इसके पीछे शॉर्ट सर्किट, तेज गर्मी या ज्वलनशील पदार्थों को कारण माना जाता है. जिले के कई नगर पंचायतों में फायर ब्रिगेड वाहन मौजूद होने के बावजूद समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाने की समस्या लगातार सामने आ रही है. इससे लोगों में चिंता बढ़ रही है.