ब्रेकिंग
गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि... सावधान! महाकाल की नगरी में बड़ी साजिश: होटल की ब्रेड डिश को 'नॉनवेज' बताकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने बेन... इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा... इश्क का खूनी अंत! डिंडोरी में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग; दो दिन तक खाई... दहशत का तांडव! बेखौफ बदमाशों ने शांति से बैठे लोगों पर फेंका घातक 'सूअरमार बम', चीख-पुकार के बीच लहू... करोड़ों की चपत और अब आफत! सुरेश कुटे और पत्नी अर्चना के 'इन्वेस्टमेंट प्लान' का खुला राज, 2467 करोड़... T20 World Cup 2026 Final India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया! इंग्लैंड को रौंदकर खिता... Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने रिवील किया डेट ... सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! 3 दिन में रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई बेकाबू; जानें अब निवेश करें या गि... डिजिटल स्ट्राइक! पाकिस्तान से रची गई ईरान-इजरायल जंग की झूठी कहानी; हैक किए गए अकाउंट्स से फैलाया जा...

BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर और स्टाफ पर FIR

सागर : बीना के खिमलासा में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई थी. इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और ईएमटी ने भाजपा नेता हनुमत सिंह ठाकुर को ले जाते वक्त गंभीर लापरवाही बरती. पहले घायल को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए फिर रेफर करने पर उन्हें साढ़े तीन घंटे सागर पहुंचने में लगे. इतना ही नहीं जब एंबुलेंस सागर के निजी अस्पताल पहुंची तो बीजेपी नेता स्ट्रेचर से एंबुलेंस के फर्श पर गिरे हुए थे.

ड्राइवर और सपोर्ट स्टाफ की वजह से बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत

परिजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जो लापरवाही बरती उससे उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी और तीन दिन बाद इलाज के दौरान हनुमत सिंह ने दम तोड़ दिया. भाजपा नेता के शव को लेकर परिजन थाने पहुंच गए और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के दोनों कर्मचारियों व बाईक चालक पर मामला दर्ज किया गया है है.

दो बाइकों में टक्कर होने से घायल हुए थे हनुमत सिंह

एक मार्च को भाजपा के खिमलासा ग्रामीण मंडल के महामंत्री व आरएसएस के संयोजक हनुमत सिंह ठाकुर अपने गांव सेमरा गनपत से खिमलासा के लिए निकले थे. खिमलासा के मंडी गेट के पास उनकी बाइक को यूपी के बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी थी. इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के ईएमटी हेमराज पटेल और ड्राइवर पुष्पेन्द्र अहिरवार पहले मालथौन फिर वहां से रेफर करने पर सागर ले गए. घायल को सागर के अस्पताल में उतारते समय परिजनों ने देखा कि एंबुलेंस का गेट खुला है और घायल गेट से अटके हुए थे और खून से लथपथ थे. वे एंबुलेंस की फर्श पर पड़े थे, जिसके देख परिजनों ने ड्राइवर पुष्पेंद्र की पिटाई भी कर दी थी.