ब्रेकिंग
सावधान! शहर में कचरे का 'पहाड़' बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा, हजारों लोग बेहाल; प्रशासन की सुस्ती का क... Ranchi News: ईरान पर हमले के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरे वाम दल, केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप ... सोशल मीडिया पर वायरल: स्वास्थ्य मंत्री का 'ड्राइवर' अवतार! खुद टैंकर चलाकर बुझाई लोगों की प्यास Girls Hostel Horror: गर्ल्स हॉस्टल में 'भूत' का साया! छात्राओं में दहशत देख मौके पर पहुंची तहसीलदार ... Baloda Bazar: नहीं बचेंगे बेजुबानों के कातिल! मादा गौर शिकार केस में 2 और गिरफ्तारी, अर्जुनी वन परिक... सावधान! रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, दशरंगपुर के पास ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत से लगा म... Durg News: गुंडों की खबर देने वालों को ₹21,000 का इनाम, दुर्ग वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ... होली से पहले धमतरी के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषक उन्नति योजना के पैसे खातों में आए, चेक करें अपना ... सागौन तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार! बरेली और सुकली में रेड से मचा हड़कंप, लाखों के फर्नीचर जब्... किसानों के बैंक खातों में आई भारी भरकम राशि! कृषक उन्नति योजना के 578 करोड़ बलौदा बाजार में ट्रांसफर

भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

 भिंड। मौ थाना अंतर्गत सेंवढ़ा रोड स्थित बंडा की पुलिया के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टा दिखाकर युवक से बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मवीर पुत्र पातीराम कुशवाह निवासी ग्राम असोहना थाना मौ ने पुलिस को बताया कि वह अमायन मोड़ के आगे बंडा गांव की पुलिया के पास पहुंचा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां आए। दोनों बदमाशों ने उसे रोककर कट्टा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाश उसके पास रखा नीले रंग का बैग छीनकर भाग निकले।

फरियादी के मुताबिक बैग में एक लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन, करीब एक लाख रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी का लॉकेट रखा था। अचानक हुई घटना से वह घबरा गया। बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपितों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।