ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर वायरल: स्वास्थ्य मंत्री का 'ड्राइवर' अवतार! खुद टैंकर चलाकर बुझाई लोगों की प्यास Girls Hostel Horror: गर्ल्स हॉस्टल में 'भूत' का साया! छात्राओं में दहशत देख मौके पर पहुंची तहसीलदार ... Baloda Bazar: नहीं बचेंगे बेजुबानों के कातिल! मादा गौर शिकार केस में 2 और गिरफ्तारी, अर्जुनी वन परिक... सावधान! रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, दशरंगपुर के पास ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत से लगा म... Durg News: गुंडों की खबर देने वालों को ₹21,000 का इनाम, दुर्ग वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ... होली से पहले धमतरी के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषक उन्नति योजना के पैसे खातों में आए, चेक करें अपना ... सागौन तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार! बरेली और सुकली में रेड से मचा हड़कंप, लाखों के फर्नीचर जब्... किसानों के बैंक खातों में आई भारी भरकम राशि! कृषक उन्नति योजना के 578 करोड़ बलौदा बाजार में ट्रांसफर Bilaspur News: बिलासपुर के गज मोहिनी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू Janakpur News: गांव को महामारी से बचाने के लिए अनोखी रस्म, जानें होली से पहले क्यों छोड़ी जाती है मु...

दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में तनाव

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुआ पटी गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. गांव के चबूतरे पर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम देवेंद्र उर्फ बसंत की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे देवेंद्र उर्फ बसंत अन्य बच्चों के साथ गांव के चबूतरे पर खेल रहा था. उसी दौरान गांव का ही रहने वाला सतीश आदिवासी वहां पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी के हाथ में डंडा था और उसने अचानक बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया.

मासूम के सिर पर कई वार

इस दौरान उसने मासूम देवेंद्र के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे के सिर में गहरी चोट लगने से वह मौके पर ही अचेत हो गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी. इसी क्रम में बांदकपुर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर जुझार गांव से आरोपी सतीश आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बच्चों पर अचानक किया हमला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आरोपी ने बच्चों पर अचानक हमला क्यों किया, इसको लेकर जांच जारी है. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है. सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

दहशत और आक्रोश का माहौल

गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.