ब्रेकिंग
Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि... Dacoit Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर 2' के बीच 'डकैत' की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने कर... Iran-US Conflict: होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क... Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए ह... IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर... WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें 'लिंक्ड डिव... Ravivar Ke Upay: संतान सुख की प्राप्ति के लिए रविवार को करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से भर ज...

Dhamtari Murder News: डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी: छत्तीसगढ़ में क्राइम की बढ़ती घटनाओं ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. धमतरी में शादी वाले घर में चाकूबाजी की घटना से मातम पसर गया है. जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के भोथीडीह में शादी के बाद चौथिया का कार्यक्रम था. इस दौरान बैंड बाजा वालों से नाचने की बात को लेकर विवाद और धक्का मुक्की हो गई. यह विवाद वधू पक्ष और बैंड बाजा वालों के साथ हुई. जिसके बाद हुई चाकूबाजी की घटना में दुल्हन के भाई की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. यह पूरी घटना शनिवार की देर रात को हुई. पुलिस ने इस केस में 2 नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

धमतरी पुलिस ने मर्डर कांड का किया खुलासा

इस घटना में धमतरी पुलिस ने मर्डर कांड का खुलासा किया है. धमतरी के एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने मीडिया को बताया कि ग्राम भोथीडीह में आयोजित शादी के चौथिया कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई है. इसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोगों को चोटें आईं है. पुलिस ने इस केस में तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो आरोपी नाबालिग हैं.

गरियाबंद से आया था वधु पक्ष

धमतरी एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि गरियाबंद के मालगांव से टेटकूराम निषाद अपनी पुत्री के चौथिया कार्यक्रम में धमतरी के भोथीडीह आए थे. यहां रात 8 बजे नाच गाना का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान टेटकूराम निषाद के पुत्र चंदन निषाद और अन्य लोगों के साथ बैंड बाजा वाले लोगों का विवाद हो गया. धक्का लगने की बात को लेकर हुए विवाद में चंदन निषाद एवं तरुण ध्रुव पर बैंड बाजा वालों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में चंदन निषाद की मौके पर मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए.

इस घटना की सूचना मिलने पर धमतरी पुलिस ने जांच की. जांच के बाद कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं- शैलेंद्र पांडेय, एएसपी, धमतरी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें पांच आरोपी बालिग हैं और दो आरोपी नाबालिग हैं.

  • तोषण चक्रधारी
  • अभिषेक पटेल
  • हिनेश उर्फ हिलेश्वर
  • ताम्रज कंवर
  • गुलाब दीवान

पुलिस इस केस में आगे की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस केस में और भी खुलासा हो सकता है.