ब्रेकिंग
Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें...

Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति अटैच, पुलिस का सख्त संदेश

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और घुसपैठ पर रोक लगाने के साथ-साथ अवैध तस्करी के मामले में भी लगातार नजर रखी जा रही है. केंद्र शासित प्रदेश की उधमपुर पुलिस ने उधमपुर के एक बदनाम ड्रग पेडलर एक करोड़ रुपये की अचल प्रॉपर्टी NDPS एक्ट के सेक्शन 68-F के तहत अटैच कर लिया है. इससे पहले पहले आरोपी को पिछले दिनों हिरासत में लिया गया था और अभी उसे किश्तवाड़ के जिला जेल में रखा गया है.

पुलिस ने उधमपुर में स्थित हाउसिंग कॉलोनी के एक कुख्यात ड्रग पैडलर अमजद हुसैन (पिता मंजूर अहमद) की एक करोड़ रुपये की अचल प्रॉपर्टी NDPS एक्ट के सेक्शन 68-F के तहत अटैच की है. इससे पहले, आरोपी को पीआईटीएनडीपीएस एक्ट (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1988, PITNDPS Act) के तहत हिरासत में लिया गया था. 17 फरवरी के आदेश (2026 का PITNDPS 06) के तहत सक्षम अधिकारी द्वारा हिरासत का वारंट जारी किए जाने के बाद उसे जिला जेल में रखा गया है.

नशीले पदार्थों के व्यापार से कमाई

आरोपी अमजद हुसैन के वित्तीय खातों की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह मानने के लिए काफी आधार है कि आरोपी अमजद द्वारा ज्यादातर कमाई गई प्रॉपर्टी अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार से हुई थी. इसके अनुसार, हाउसिंग कॉलोनी स्थित 01 कनाल 09 मरला जमीन के साथ एक रिहायशी घर को NDPS एक्ट के सेक्शन 68-F के तहत सीज कर दिया गया है.

इसके साथ ही, इस साल उधमपुर पुलिस द्वारा NDPS से जुड़ी कुल 3.10 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की जा चुकी है, जो ड्रग तस्करों पर उनकी कड़ी कार्रवाई को दिखाता है.

इस बीच, टिकरी इलाके में 2 अंतर जिला ड्रग पेडलर हेरोइन के साथ पकड़े गए, जब जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रही एक सफेद i20 कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JK05J-1009 था, को जांच के लिए रोक गया. इसमें आरोपियों की पहचान मेहराज उल बशीर (ड्राइवर) बेटे बशीर अहमद मलिक, उश्कारा, बारामूला और बशारत अहमद गनी, बेटे गुलाम मोहम्मद गनी, तिरकंजन, बोनियार, बारामूला के तौर पर हुई. उनके पास से कुल 26.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. इस सिलसिले में पुलिस स्टेशन रहंबा में FIR दर्ज कर ली गई है.