ब्रेकिंग
स्कूल में भी सुरक्षित नहीं बेटियां! करनाल में 5वीं की छात्रा को ₹20 का नोट देकर युवक ने की गंदी बात,... गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात: 3 साल की मासूम से पहले दुष्कर्म, फिर हत्या कर गड्ढे में गाड... पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्कॉर्पियो के गुप्त खानों में भरा था नशा! नाकाबंदी देख भागने की कोशिश कर र... कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले को मिली 20 साल की सजा, जज ने सुनाई ऐसी कठोर सजा कि... कैथल में कोहराम: देखते ही देखते राख का ढेर बन गया हंसता-खेलता घर! मंदिर की चिंगारी से भड़की आग ने सब... होली पर घर जाना हुआ आसान: रांची के यात्रियों के लिए खुशखबरी! चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट 100... चमत्कार! 5 साल की उम्र में खोया था बेटा, 14 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए मिला, कहानी सुन आंखों में आ ... अजब-गजब चुनाव: एक ही परिवार के कई चेहरे मैदान में, किसे चुनें और किसे छोड़ें? मतदाताओं के सामने खड़ा ह... छात्रों के भविष्य पर संकट! चुनाव प्रचार के शोर ने उड़ाई बोर्ड परीक्षार्थियों की नींद, गुस्से में अभि... जामताड़ा में चुनावी दंगल: गली-कूचों में गूंजने लगे चुनावी नारे, जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं न...

अजब-गजब चोरी: नीमच के ‘लाडले’ ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश!

नीमच : नीमच में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखाई. रिपोर्ट के अनुसार “घर के सामने से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी हो गई.” इसके साथ ही फरियादी ने इस घटना में अपने बेटे पर ही चोरी का शक जाहिर किया था. पुलिस ने पहले तो इस बात पर यकीन नहीं किया कि बेटा ही चोरी का मास्टरमाइंड हो सकता है. लेकिन जब पड़ताल आगे बढ़ी तो पिता का शक सही निकला.

आरोपियों के कब्जे से वाहन बरामद

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया व्यास निवासी जितेंद्र नागदा ने पहले अपने घर से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच की तो जितेंद्र नागदा का 19 वर्षीय बेटा दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त ही चोर निकले. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से ट्रैक्टर और कार बरामद की गई. तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. कुछ और मामले भी खुल सकते हैं.

पिता ने अपने बेटे पर शक जाहिर किया

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने बताया “शिकायतकर्ता का 19 वर्षीय पुत्र दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त सतीश (18) और योगेश (21) ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. फरियादी जितेंद्र नागदा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक, कार और ट्रैक्टर चोरी हो गए हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के दोस्तों पर शंका जाहिर की थी. हालांकि फरियादी इसके पीछे कोई ठोस तर्क नहीं दे पाया. लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो फरियादी का शक सही साबित हुआ.”

तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का बेटा है. इस मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिली है. अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि अपने ही घर में चोरी करवाने का क्या राज है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों ने क्या इससे पहले और चोरी की वारदात की हैं.