ब्रेकिंग
बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख... नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट रंगारंग समापन: लोक कला से लेकर बॉलीवुड तक का तड़का! कोरिया महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों ने बांधा सम... खाकी की संवेदनशीलता: अपनों से बिछड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दंतेवाड़ा पुलिस,... बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ 'रिवर एडवेंचर फेस्ट', गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा र... सावधान सरगुजा! डॉग बाइट के आंकड़ों ने उड़ाए होश, पागल कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी ज...

Delhi Accident: जनकपुरी में तेज रफ्तार का कहर! कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 साल की बच्ची की मौत

पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक कार की टक्कर के कारण ई-रिक्शा के पलट जाने से उसमें सवार छह-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी घायल हो गईं. उन्होंने बताया कि 17 फरवरी की सुबह माता चानन देवी अस्पताल से एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में पीसीआर को सूचना मिली थी.

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने के बाद बच्ची और उसकी नानी मर्सी जेवियर (57) को शुरू में माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया था और बाद में उन्हें द्वारका के एक उन्नत चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया. वे लाजवंती गार्डन में रहते हैं.

इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ा

पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान मर्सी जेवियर ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को सुबह करीब 7.40 बजे वह अपनी नातिन के साथ ई-रिक्शा में यात्रा कर रही थीं. जनकपुरी दमकल केंद्र के पास ई-रिक्शा एक कार से टकराकर पलट गई, जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं.

जनकपुरी थाने में मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि जेवियर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर, जनकपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है.

अधिकारी ने कहा, आरोपी चालक की पहचान संजीव के रूप में हुई है. उसे बुधवार को पकड़ लिया गया. गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनाओं के क्रम को फिर से समझने के लिए दमकल केंद्र तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. इस घातक दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में चल रहे ई-रिक्शा पर ध्यान केंद्रित किया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में दो लाख से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं.

ई-रिक्शा की वास्तविक संख्या काफी अधिक

हालांकि, प्रवर्तन एजेंसियों के सूत्रों ने कहा कि सड़कों पर चलने वाले ई-रिक्शा की वास्तविक संख्या काफी अधिक है, क्योंकि कई वाहन उचित पंजीकरण या सुरक्षा मानदंडों के पालन के बिना चल रहे हैं. एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बड़ी संख्या में ई-रिक्शा भीड़भाड़ वाले आवासीय और बाजार क्षेत्रों में चलते हैं, जो अक्सर यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं. कई मामलों में, ये वाहन क्षमता से अधिक भरे होते हैं या सीमित प्रशिक्षण वाले चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौत के मामले में आगे की जांच जारी है.