ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत

जीरकपुर: लोहगढ़ इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने गली में रहने वाले 22 बेसहारा पिल्लों को लड्डुओं में जहर मिलाकर खिला दिया। जहर के असर से पिल्ले तड़पने लगे। अब तक 5 पिल्लों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी का इलाज जारी है और कुछ की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

काफी समय से इन पिल्लों की देखभाल कर रहे सुखराज सिंह ने तुरंत ‘रब दे जीव’ संस्था को सूचना दी। संस्था की टीम मीनाक्षी मलिक की अगुवाई में मौके पर पहुंची और तत्काल उपचार शुरू किया। गंभीर हालत को देखते हुए कई पिल्लों को मौके पर ही ग्लूकोज लगाया गया ताकि जहर का असर कम किया जा सके। बाद में प्रभावित पिल्लों को संस्था के मोहाली स्थित सेंटर में शिफ्ट किया गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। संस्था ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृत पिल्लों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के असली कारण और जहर की प्रकृति की पुष्टि हो सके। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।