ब्रेकिंग
Nail Care Routine: बार-बार टूट जाते हैं नाखून? इन 5 टिप्स से तेजी से होंगे लंबे और मजबूत सावधान! कहीं आपका फोन भी तो 'Expire' नहीं हो गया? चुटकियों में खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट Holi 2026: आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग है सबसे लकी? लाल, पीला या हरा... खेलने से पहले जान लें दुखद! फुटबॉल खेलते-खेलते शिलांग के सांसद रिकी एंड्रयू का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक Mani Meraj: जेल से बाहर आएंगे मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज, पीड़िता से शादी करने पर बनी सहमति! हापुड़ में रूह कंपाने वाली वारदात: 4 साल की दरिंदगी से हारकर किशोरी ने पिया तेजाब, आरोपी फरार! धुले ट्रिपल मर्डर: एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र रूह कंपाने वाला जुर्म: 6 साल पहले मारे गए बच्चे की तलाश में उतरी JCB, कातिल ने बताई खौफनाक दास्तान चमत्कार से कम नहीं! 13 साल पहले गलत ट्रेन पकड़कर झारखंड से केरल पहुंचा 7 साल का बेटा, अब हुआ मां-बाप... Bageshwar Dham: लखनऊ में नहीं लगेगी धीरेंद्र शास्त्री की अर्जी! कथा रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा रहा है नया नियम

पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। दरअसल, अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान नहीं होगा क्योंकि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट सभी 32 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर स्मार्ट टेक्नोलॉजी लागू करने जा रहा है, जिससे गाड़ी चलाने वालों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड ट्रैक पर टेस्ट पास करना होगा। डिपार्टमेंट ने इन ट्रैक पर आ रही कमियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें दूर करने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। सबसे पहले सभी जगहों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बेहतर नतीजों के लिए ट्रैक की मरम्मत भी की जाएगी। डिपार्टमेंट ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार करने के लिए कंपनी फाइनल कर रहा है, जिस पर 25 फरवरी को फैसला लिया जाएगा।

होंगे बड़े बदलाव

मोहाली में यह सिस्टम लागू करने के बाद, पूरे पंजाब में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर यह स्मार्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। यह सिस्टम ड्राइवरों से लेकर ट्रैक तक हर चीज पर नजर रखेगा। अगर कोई लापरवाही हुई तो ड्राइवर टेस्ट में फेल हो जाएगा।

जानें ड्राइविंग टेस्ट कैसे होगा

जब आप ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाएंगे, तो आपकी कार की विंडशील्ड पर एक स्मार्टफोन रखा जाएगा। आपको दिया गया नंबर उसमें एंटर हो जाएगा। इससे आपकी सारी जानकारी स्मार्टफोन पर आ जाएगी। अब स्मार्टफोन और टेस्टिंग ट्रैक पर मौजूद सर्वर बाकी काम करेंगे और टेस्ट प्रोसेस पूरा होने के तुरंत बाद एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार करेंगे।