ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

Cyber Fraud Alert: बिना बैंक मैसेज आए खाली हो रहा है खाता! ठगी के इस नए पैंतरे से रहें सावधान

फतेहाबाद : जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां 13 दिनों के भीतर एक महिला के बैंक खाते से 9 लाख 54 हजार रुपये साफ कर दिए गए। हैरानी की बात यह रही कि खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे, लेकिन महिला को राशि निकलने का कोई अलर्ट मैसेज प्राप्त नहीं हुआ।

मामला फतेहाबाद के गांव झलनिया का है। पीड़ित महिला कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की फतेहाबाद शाखा में है। खाते में फसल बिक्री की राशि जमा होती रहती थी। 16 फरवरी 2026 को जब उन्होंने फोन-पे के माध्यम से बैलेंस चेक किया तो खाते में केवल 52 हजार 520 रुपये शेष पाए गए, जबकि करीब 10 लाख रुपये होने चाहिए थे।

शक होने पर महिला ने बैंक जाकर खाता स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में सामने आया कि बीते 13 दिनों के भीतर उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 9 लाख 54 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। महिला का आरोप है कि उन्हें किसी भी प्रकार का डेबिट मैसेज या ओटीपी अलर्ट प्राप्त नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने फतेहाबाद साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों तथा ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच की जा रही है। साइबर ठगों की पहचान के लिए तकनीकी टीम को भी लगाया गया है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रकार से महिला के बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंची। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं महिला का मोबाइल फोन हैक तो नहीं हुआ या फिर किसी फर्जी लिंक अथवा कॉल के जरिए बैंक डिटेल हासिल की गई।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों को मोबाइल नंबर से अपडेट रखें, एसएमएस अलर्ट सेवा सक्रिय रखें और किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें। यदि खाते से संदिग्ध लेन-देन होता है तो तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इस घटना ने क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच यह मामला बैंकिंग सुरक्षा और अलर्ट सिस्टम पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।