ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

Aadhaar Update: हरियाणा में खुलेंगे 35 नए डिजिटल आधार केंद्र, अब आसानी से अपडेट होगा आपका आधार कार्ड

हरियाणा में आधार सेवाओं को लेकर आमजन की सबसे बड़ी शिकायत लंबी कतारें और तकनीकी दिक्कतों की रहती थी। इससे जल्द राहत मिलेगी। प्रदेश में पहली बार रेडक्रॉस सोसायटी को आधार सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के जिला कार्यालयों में आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड ने 35 आधार एनरोलमेंट किट्स देने की मंजूरी दे दी है।

रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में आधार एनरोलमेंट किट्स उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव श्रम विभाग को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बोर्ड ने 35 किट्स जारी करने का निर्णय लिया। इन किट्स के माध्यम से आधार कार्ड से जुड़ी प्रमुख सेवाएं – नया नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर संशोधन, पता परिवर्तन और अन्य सुधार जिला स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों को बैंक, डाकघर या अन्य सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच रेडक्रॉस को आधार सेवा से जोड़ना प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो भविष्य में अन्य नागरिक सेवाएं भी रेडक्रॉस कार्यालयों से जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल इतना तय है कि अब आधार अपडेट के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि रेडक्रॉस अब सिर्फ सेवा का प्रतीक नहीं, बल्कि डिजिटल सुविधा का नया केंद्र भी बनने जा रहा है।

अब तक रेडक्रॉस आपदा प्रबंधन, रक्तदान और सामाजिक सेवाओं के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब यह संस्था डिजिटल जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। आधार सेवाएं शुरू होने से रेडक्रॉस कार्यालय बहु-उद्देश्यीय नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित होंगे। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां आधार अपडेट के लिए सीमित विकल्प उपलब्ध थे।