ब्रेकिंग
Toxic Teaser: 'इस बार जंग अलग है…' KGF स्टार यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज, विलेन को देख उड़ जाएंगे ... ग्लोबल कूटनीति: गाजा मुद्दे पर अमेरिका, रूस और चीन से अलग चला भारत, अपनाया अपना अलग रुख Share Market Tips: AI के बूम में IT कंपनियां रह जाएंगी पीछे! इन सेक्टर्स में छिपा है मुनाफे का खजाना Nail Care Routine: बार-बार टूट जाते हैं नाखून? इन 5 टिप्स से तेजी से होंगे लंबे और मजबूत सावधान! कहीं आपका फोन भी तो 'Expire' नहीं हो गया? चुटकियों में खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट Holi 2026: आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग है सबसे लकी? लाल, पीला या हरा... खेलने से पहले जान लें दुखद! फुटबॉल खेलते-खेलते शिलांग के सांसद रिकी एंड्रयू का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक Mani Meraj: जेल से बाहर आएंगे मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज, पीड़िता से शादी करने पर बनी सहमति! हापुड़ में रूह कंपाने वाली वारदात: 4 साल की दरिंदगी से हारकर किशोरी ने पिया तेजाब, आरोपी फरार! धुले ट्रिपल मर्डर: एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र

अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस रेड में कई गिरफ्तार

सरगुजा: अंबिकापुर शहर में में देह व्यापार का जाल बड़े पैमाने पर फैलता जा रहा है. इस गलत धंधे में शामिल लोग प्रदेश के बाहर से लड़कियों को बुलवाते हैं, पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस कारोबार में शामिल दम्पति को गिरफ्तार किया है. वहीं अब तक इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि बाहर ले लड़किया बुलवाने और गलत काम कराने वाले पति पत्नी हैं, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है.

अनैतिक काम करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार

दरअसल लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर शहर में देह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने, 10 नवंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार आकाशवाणी चौक इलाके में छापा मारा. रेड के दौरान घर से एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया. मकान से युवक-युवतियां भी पकड़ी गईं

अबतक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने महिला को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके साथ ही जांच में यह बात भी सामने आई कि महिला का पति सुनील कुमार भी इस कारोबार में शामिल है. युवक की पत्नी ग्राहक ढूंढती थी और सुनील कुमार का साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने – ले जाने का काम करता था. इसके साथ ही इस कारोबार में उनका साथ एक अन्य महिला भी दे रही थी.

पिछले साल होटल पर रेड के दौरान खुला था भेद

इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच में देह व्यापार में होटल मैनेजर का नाम भी सामने आया था. पुलिस ने जांच के बाद अर्बन चौपाटी के समीप स्थित होटल के मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार किया था. उसी जांच की कड़ी में अब पुलिस ने गांधीनगर निवासी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति पेशे से ऑटो चालक है.