ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार

गुड़गांव: खुद को कंपनी का मालिक बताकर अकाउंटेंट को व्हाट्सएप मैसज भेजकर रुपए ट्रासंफर कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है।

आरोपियों की पहचान अमित (उम्र-30 वर्ष) निवासी सुरखपुर, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) व दीपांशु उर्फ चिंटू (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव गुडियानी, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अमित को 12 फरवरी को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। इसके बाद आरोपी दीपांशु उर्फ चिंटू को कल रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी गई राशि में से 9 लाख 60 हजार रुपए अमित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, आरोपी अमित ने यह बैंक खाता आरोपी दीपांशु उर्फ चिंटू को 5 हजार रुपये में बेचा था तथा आरोपी दीपांशु उर्फ चिंटू ने यही बैंक खाता 10 हजार रुपये में किसी अन्य आरोपी को बेचा था। पुलिस अब तक इस केस में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आपको बता दें कि 27 मई को एक व्यक्ति ने साइबर थाना साउथ को शिकायत दी थी कि यह किसी निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्य करता है। इसके पास व्हाट्स के माध्यम से कम्पनी का फर्जी मालिक बनकर इस से रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।