ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Durg News: दुर्ग बस स्टैंड में प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

दुर्ग: महिला थाने में तैनात प्रधान आरक्षक की हादसे में मौत हो गई. मृतक प्रधान आरक्षक का नाम त्रिलोक सिंह था. त्रिलोक सिंह दुर्ग के महिला थाने में तैनात रहे. परिवार वालों के मुताबिक त्रिलोक सिंह का परिवार बालाघाट, मध्य प्रदेश का रहने वाला है. हादसे के वक्त त्रिलोक सिंह अपनी बेटी के साथ दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे थे. बस से उतरने के बाद उनका संतुलन बिगड़ा और उनके सिर में गंभीर चोट आई.

प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की हादसे में मौत

आनन फानन में उनकी बेटी ने दूसरे लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जब प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह को चेक किया तो शरीर में कोई हरकत नजर नहीं आई. जिसके बाद डॉक्टरो ने प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह को मृत घोषित कर दिया.

15 दिनों की छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने की तैयारी थी

मृतक प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह 15 दिनों की छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी लौटने वाले थे, उससे पहले ही ये हादसा हो गया. हादसे के बाद पूरा परिवार गम में डूब गया है. संभावना जताई जा रही है कि गिरने से लगी चोट के बाद उनको हार्ट अटैक आया होगा. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार परिवार वाले कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा.

3 फरवरी 2026: सूरजपुर में बस पलटने से बस में सवार आरक्षक की मौके पर मौत हो गई.

26 दिसंबर 2024: भिलाई में सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई. आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई.

26 अप्रैल 2024: पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में तैनात प्रधान आरक्षक की एक्सीडेंटल फायरिंग में मौत.

14 अगस्त 2022: कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के मगरदा गांव में ड्यूटी पर निकले आरक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में आरक्षक की जान चली गई.