ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Weather Update: दिल्ली में गर्मी या फिर लौटेगी ठंड? यूपी-बिहार में कोहरा और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां दिन में चटक धूप खिली रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सुबह और शाम की ठिठुरन बरकरार रखी है. दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी, जिससे सर्दी का असर कम होगा. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आगामी 7 दिनों की बात करें तो दिल्ली में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर दिल्ली पर नहीं दिखेगा, जिससे शीतलहर या घने कोहरे की संभावना कम है. तापमान में 1-2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. 10 फरवरी को प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में घने कोहरे को लेकर ओरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, आजमगढ़, मऊ और बाराबंकी जैसे जिलों में मध्यम कोहरा रहेगा. इसके अलावा नोएडा में सुबह धुंध रहेगी लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा. लखनऊ में धूप तीखी होने के आसार हैं, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है.

बिहार और झारखंड में सुबह कोहरा

बिहार में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी. पटना समेत अधिकांश शहरों में दिन में धूप खिलेगी, जिससे राहत मिलेगी. झारखंड में 14 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना

पहाड़ों पर मौसम फिर से बिगड़ने वाला है. हिमाचल में 9 और 10 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना है. कुकुमसेरी में पारा -13.4 डिग्री तक लुढ़क गया है. अगले कुछ दिनों में यहां तापमान में 2-8 डिग्री की बड़ी गिरावट आ सकती है. वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

राजस्थान में बसंत से पहले गर्मी की दस्तक

राजस्थान में सर्दी का असर अब लगभग खत्म हो रहा है. अधिकांश जिलों में पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे अब लोगों को दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही है. अगले एक हफ्ते तक यहां मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.