ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोगों की लाश मिली है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं. फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पूरे मामले पर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, पीरागढ़ी फ्लाईओवर एक टवेरा कार काफी देर से खड़ी हुई थी. अंदर झांककर देखा गया तो उसमें तीन लोग अचेत अवस्था में मिले. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले की जांच तो पता चला कि तीनों लोग मर चुके हैं. इसके बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. कार और उसके पास से सभी सबूतों को इकट्ठा कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कार में मिले तीन शव

साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. उनकी उम्र 40 से 70 साल के बीच बताई जा रही है. इस पूरे मामले में जहर खाकर आत्महत्या करने की प्रबल आशंका जताई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है. घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. कुछ लोगों इसे हत्या तो कुछ इसे आत्महत्या मानकर चल रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है.

जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है. साथ ही कार के नंबर से मृतकों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है. फिलहाल, पुलिस का इस पूरे मामले में कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.