ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की... सिलेंडर की लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत, प्रकाश आंबेडकर ने उठाया सवाल

Gurugram: 32 माइलस्टोन की यूनिट बेचने के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी, पुलिस ने शातिर जालसाज को दबोचा

गुड़गांव: 32 माइलस्टोन की एक यूनिट बेचने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-2 ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ध्रुवदत्त शर्मा के रूप में हुई। आर्थिक अपराध शाखा-II (EOW-II), गुरुग्राम की टीम ने इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-15 स्थिति 32-माइलस्टोन परिसर की पहली मंजिल पर यूनिट संख्या 24 (3000 वर्ग फुट) का सेल एग्रीमेंट करके उसकी कन्वीनियंस डीड क्रेता के नाम न कराकर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी कंपनी डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।

2 जनवरी को आर्थिक अपराध शाखा-II ने जांच उपरांत एक शिकायत सिविल लाइन थाने में प्राप्त हुई थी। शिकायत में मैसर्स ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि मैसर्स अप्रा मोटेल्स जो कि अब मैसर्स 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। वर्ष-2021 में उसके डायरेक्टर, निर्देशक व शेयरधारकों द्वारा इसकी कंपनी से संपर्क किया और बताया कि ये रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी है व किराया बाजार में क्रांति लाएंगे। उनकी 32nd माइलस्टोन सेक्टर-15, पार्ट-2 के परिसर में पहली मंजिल पर यूनिट संख्या-24 (3000 वर्ग फुट) को बिक्री हेतु प्रस्तावित किया गया है। इस यूनिट का मूल्य 2 करोड़ 50 लाख रुपये तय किया गया और इनकी (शिकायकर्ता) कम्पनी द्वारा 21 सितंबर 2021 को 2 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

मैसर्स 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शिकायकर्ता की कम्पनी के साथ एग्रीमेंट टू सेल तो किया पर भुगतान के बाद इनकी कंपनी के नाम कन्वीनियंस डीड नाम नहीं कराई। बार बार इनकी (शिकायकर्ता) कंपनी को टालते रहे तो इस संबंध में इसकी कंपनी द्वारा 11 अक्टूबर 2023 को नोटिस जारी करवाया गया, परंतु उपरोक्त कंपनी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। समझौते के अनुसार उपरोक्त कम्पनी/फर्म द्वारा इनकी कंपनी को उपरोक्त यूनिट के किराए का भुगतान करते रहे, परन्तु कंवेंस डीड इनके नाम नही कराई। इनकी कम्पनी द्वारा जांच करने पर पता लगा कि वर्ष-2022 से वर्ष-2023 के बीच उपरोक्त यूनिट को 25 अन्य व्यक्तियों के नाम  कन्वीनियंस  डीड करा कराई गई है व धोखाधडी करके इसका सेल एग्रीमेंट समाप्त करके उपरोक्त यूनिट को बेचकर इसके साथ 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी की है।

मामले में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए आर्थिक अपराध शाखा-II (EOW-II) पुलिस टीम द्वारा इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जानकारी एवं सूचनाएं एकत्रित की गई और उनका विश्लेषण करके पुलिस तकनीकी की सहायता से व पुलिस प्रणाली का प्रयोग करते हुए आज गोल्फ कोर्स रोड से आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा (उम्र-34 वर्ष, शिक्षा-बी. बी.ए.) निवासी सिविल लाईन्स, गुड़गांव  वर्तमान पता डीएलएफ कैमिलियाज को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा उपरोक्त कम्पनी मैसर्स 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है व इसने और इसके अन्य साथियों ने मिलकर शिकायतकर्ता की कंपनी मैसर्स ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ वर्ष-2021 में 32nd माइलस्टोन सेक्टर-15 पार्ट-2 के परिसर की पहली मंजिल पर यूनिट संख्या 24 का 02 करोड़ 50 लाख रुपये में सेल एग्रीमेंट किया व शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान करने के बाद भी बेईमानी की नीयत से उपरोक्त यूनिट की कन्वीनियंस डीड उनके नाम नहीं करवाई। इसने व इसके अन्य साथियों ने उपरोक्त यूनिट को टुकड़ों में 25 अन्य व्यक्तियों को बेच दिया, फिर सभी 25 व्यक्तियों से उपरोक्त यूनिट को अपनी फर्म ग्रोथ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 30 वर्षों के लिए लीज पर लेकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य संभावित साथियों की पहचान, ठगी की गई राशि की बरामदगी, संबंधित दस्तावेजों की रिकवरी तथा अन्य संभावित धोखाधड़ी/आपराधिक मामलों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।