ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

Sukhbir Badal on Jalandhar Murder: ‘पंजाब में जंगलराज’, जालंधर हत्याकांड पर सुखबीर बादल ने भगवंत मान सरकार को घेरा

जालंधर में आज आम आदमी पार्टी के नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या के मामले में सुखबीर बादल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि, ”राज्य में अपराध बेलगाम हो चुके हैं और हालात इतने खराब हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी के अपने नेता भी सुरक्षित नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं है। आज ही जालंधर के माडल टाऊन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कानून-व्यवस्था की नाकामी का बड़ा सबूत है। यह घटना साफ दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

सुखबीर बादल ने आगे कहा कि 2026 में ही अब तक करीब 25 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि महीने के पहले सप्ताह में ही 9 हत्याओं के मामले सामने आए थे। ये वारदातें किसी एक जगह तक सीमित नहीं हैं- ये हर जगह हो रही हैं, चाहे वह कोर्ट कॉम्प्लेक्स हो, व्यस्त बाज़ार हो, शादी का वेन्यू हो या गुरुद्वारा साहिब के बाहर ही क्यों न हो। सरकार और पुलिस की ओर से बार-बार गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाने के दावों पर भी सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष का कहना है कि जमीनी हकीकत में हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूदा हालात शासन नहीं बल्कि अराजकता को दर्शाते हैं। आप एक और दिन भी कुर्सी पर रहने के लायक नहीं हैं।

PunjabKesari