ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Pune-Mumbai Expressway: पुणे एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे से लगा महाजाम, हजारों गाड़ियां फंसी; सीएम फडणवीस ने दिए सख्त निर्देश

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर टैंकर हादसे के कारण भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. इस हादसे का सीधा असर महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) की बस सेवाओं पर पड़ा है. परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उत्पन्न हालात के चलते राज्य के विभिन्न मार्गों पर कुल 139 बस फेरे रद्द कर दिए गए हैं. इनमें 37 ई-शिवनेरी और 66 अन्य बस सेवाएं शामिल हैं.

163 बसें ट्र्रैफिक जाम में फंसी

इसके अलावा, एक्सप्रेस-वे पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन की कुल 163 बसें ट्र्रैफिक जाम में फंसी रहीं. इनमें सातारा की 46, सोलापुर की 36, पुणे की 20, सांगली की 18, कोल्हापुर की 13, पालघर की 12, ठाणे की 11 और मुंबई विभाग की 7 बसें शामिल हैं. प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं. यातायात सामान्य होते ही बस सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात बंद होने का कारण क्या?

3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे एक टैंकर पलट गया. टैंकर के पलटते ही उससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. एक्सप्रेस-वे, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की लगभग 40 लोगों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. रिसाव को रोकने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन यह पता चला कि टैंकर में प्रोपेलिन नामक अत्यंत ज्वलनशील रसायन है, जिससे पूरी टीम सतर्क हो गई. मामूली-सा भी स्पार्क बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था. तुरंत विशेषज्ञों को बुलाया गया. जांच के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जा सकती.

अब तक टैंकर के 2 वॉल्व बंद किए गए

इसके बाद राज्य सरकार को तत्काल जानकारी दी गई. राज्य सरकार ने तुरंत बीपीसीएल और एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया. दोनों एजेंसियां वहां पहुंचीं और बुधवार तड़के 4:30 बजे से एनडीआरएफ और बीपीसीएल ने स्थिति को संभालने का कार्य शुरू किया. अब तक दो वॉल्व बंद करने में सफलता मिली है, जबकि एक स्थान से अब भी रिसाव जारी है. खाली टैंकर मंगवाकर उसमें इस रसायन को स्थानांतरित करने का काम शुरू किया गया है. एक टैंकर भर जाने के बाद अब दूसरे टैंकर में स्थानांतरण किया जा रहा है.

एक्शन में CM देवेंद्र फडणवीस

प्रोपेलिन जैसे खतरनाक रसायन से भरे टैंकर की इस तरह की यह पहली घटना बताई जा रही है. वहीं इस ट्रैफिक जाम से आम लोगों को हुई परेशानी, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो और यदि हो तो किस तरह की अतिरिक्त तैयारियां जरूरी हों… इन सभी बिंदुओं की जांच कर सिफारिशों सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएसआरडीसी को दिए हैं.

पुणे रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़

वहीं एक्सप्रेस-वे बंद किए जाने के कारण पुणे रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बड़ी संख्या में यात्री वैकल्पिक साधन के तौर पर रेल मार्ग का सहारा लेते नजर आए, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मुंबई जाने वाली ट्रेनों के टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा.

टिकट खिड़कियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं, वहीं प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय भी यात्रियों से खचाखच भरे रहे. स्थिति को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त इंतजाम किए गए, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों ने समय पर टिकट न मिलने और ट्रेनों में जगह की कमी को लेकर नाराजगी भी जताई.