ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...

Kolkata Airport: उड़ान भरते ही तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

तुर्की एयरलाइंस का एक यात्री विमान एक बड़े हवाई हादसे से बाल-बाल बच गया.फ्लाइट में इंजन में आग लगने के बाद बुधवार (4 फरवरी) को फ्लाइट की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में 236 यात्री सवार थे. हालांकि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK 727 नेपाल के काठमांडू से तुर्की के इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी. जब विमान कोलकाता के हवाई क्षेत्र में था, तब पायलट ने देखा कि इंजन के एक हिस्से में आग लग गई है. स्थिति को गंभीर मानते हुए, पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया.

सावधानी के साथ रनवे पर उतारा गया विमान

कोलकाता एटीसी से हरी झंडी मिलते ही विमान को बेहद सावधानी के साथ रनवे पर उतारा गया. फायर ब्रिगेड की टीम और आपातकालीन सेवाएं पहले से ही हवाई अड्डे पर तैयार थीं. विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया. फिलहाल विमान की मरम्मत का काम चल रहा है और यात्री हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि आग किसी यांत्रिक खराबी के कारण लगी थी या नहीं.

उड़ान भरने के महज चार मिनट बाद लगी आग

टीआईए के महाप्रबंधक टेक नाथ सीताउला के अनुसार, यह घटना दोपहर 1:28 बजे विमान के उड़ान भरने के महज चार मिनट बाद घटी. टीटीएचवाई 727 नंबर वाले इस विमान में उड़ान भरने के तुरंत बाद दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि 225 यात्री सवार थे. इंजन में आग लगने की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लगभग 15 मिनट के लिए पूरी तरह बंद कर दिया.

हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किया गया

सीताउला ने कहा, ‘हमने तुरंत दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस सहित सभी आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार कर लीं और हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. हालांकि, तुर्की के चालक दल द्वारा विमान को कोलकाता की ओर मोड़ने के अपने निर्णय की सूचना देने के बाद, हमने अनुमति दे दी’.

उन्होंने कहा, ‘विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतर गया है और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य हो गया है’. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल एयरलाइन द्वारा विमान की जांच की जा रही है.