ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की... सिलेंडर की लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत, प्रकाश आंबेडकर ने उठाया सवाल

Manipur Politics: मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म हो गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया. इसमें तत्काल प्रभाव से इसे खत्म करने का ऐलान किया गया. इसके साथ ही राज्य को नया सीएम भी मिल गया है. युमनाम खेमचंद ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने लोकभवन में उनको शपथ दिलाई.

मेतई सुमदाय से ताल्लुक रखने वाले 62 साल के खेमचंद सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक और पेशे से इंजीनियर रहे हैं. वो बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे. इसके साथ ही 2022 में वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. खेमचंद आरएसएस के करीबी माने जाते हैं.

बीते दिन चुने गए थे विधायक दल के नेता

बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई थी. इसमें खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था. इस चुनाव के लिए बीजेपी आलाकमान नेराष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को आब्जर्वर नियुक्त किया था. बता दें किमुख्यमंत्री की रेस में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह सबसे आगे थे.

गोविंद दास 7 बार के विधायक हैं. उन्हें बिरेन सिंह का समर्थन भी है. बता दें कि विधायकों की बैठक पहले इंफाल में होनी थी लेकिन कुकी समुदाय के पार्टी से जुड़े विधायक दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करना चाहते थे.

मैतेई और कुकी के बीच संघर्ष

मई 2023 में मैतेई और कुकी जातियों के बीच जातीय हिंसा हुई. इसमें अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए. हजारों लोग बेघर हो गए. पिछले साल 13 फरवरी को बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया. फिर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था.

60 सदस्यीय विधानसभा वाले मणिपुर में बीजेपी के पास कुल 37 विधायक हैं. एनडीए के सहयोगी दल में एनपीपी के 6 और नागा पीपुल्स फ्रंट (एपीएफ) के भी 5 विधायक हैं. मणिपुर में पहली बार 13 फरवरी, 2025 को 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. फिर अगस्त 2025 में इसे और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था.