ब्रेकिंग
Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को...

शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में ‘चक्काजाम’! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफिक

जबलपुर। जबलपुर के तिलहरी में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोग मुखर हो गए हैं। ये मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार को दोपहर में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस वजह से बिलहरी-तिलहरी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

इसके कारण सड़क पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई। क्षेत्र में शराब दुकान के विरोध में गत कुछ दिन से लगातार असंतोष सामने आ रहा था। पहले भी क्षेत्र की महिलाएं विरोध में सड़क पर उतरी थीं और प्रशासन को दुकान खोलने की अनुमति जारी नहीं करने को लेकर चेतावनी दी थी। लोगों का कहना है कि यह रहवासी क्षेत्र है। शराब दुकान खोलने से असामाजिक गतिविधि बढ़ने की आशंका है।

इससे शांति भंग हो सकती है क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तिलहरी मुख्य मार्ग पर पहले ही एक शराब दुकान है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित रहता है। रविवार को सुबह अचानक प्रदर्शन कर रास्ता बाधित कर दिए जाने से लोगों को परेशानी हुई।

बरेला की ओर से जबलपुर आने और जाने वाले लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। अचानक रास्ता बंद करने से कई लोगों को बाईपास का लंबा फेरा लगाकर जाना पड़ा।