ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

Haryana Weather Alert: सावधान! हरियाणा में आज से आंधी-तूफान और बारिश का तांडव, सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ; जानें अपने जिले का हाल

हरियाणा के मौसम में आज रात से बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसके चलते चार जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश  की चेतावनी दी गई है। वहीं कल 1 फरवरी को पूरे प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तेज वर्षा होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने से मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सुबह की बात करें जीटी रोड़ के जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में मौसम साफ है। यहां कोहरा नहीं दिखा। हालांकि डबवाली के खेतों में सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में भी बारिश संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरीदाबाद में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 20.5 डिग्री, करनाल में 20.2 डिग्री और रोहतक में 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।